त्यूणी
देहरादून के त्यूनी पुल के पास एक घर में भीषण आग लग गई। घर के अंदर 4 बच्चों के फंसे होने के चलते दुःखद निधन हो गया । लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें पानी नहीं होने के कारण तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। जिसके चलते आग और विकराल हो गई।
जानकारी के अनुसार, टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। शाम करीब पांच बजे घर में अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रीतम सिंह (विधायक-चकराता) ने इस भीषण अग्निकांड पर शोक जताते हुए कहा कि आज विकासखंड चकराता के तहसील त्यूणी हुए भीषण अग्निकांड में चार मासूम बच्चों की हुई दुःखद मृत्यु का समाचार बेहद ही पीड़ादायक है।
मैं ईश्वर से हादसे के मृतकों की आत्मशांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।। सरकार व प्रशासन पीड़ित परिवारों को तत्काल हरसंभव सहायता प्रदान करते हुए हादसे के मृतकों के परिजनों को यथोचित मुआवजा तथा अग्निकांड में हुए नुकसान की यथाशीध्र क्षतिपूर्ति दे।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां