देहरादून
खबर विकासनगर से है जहां देश की सुरक्षा में 24 बटालियन I.T.B.P. में तैनात उत्तराखंड के एक वीर सपूत ने अपने प्राणों की आहुति दी है।जिसका पार्थिव शरीर आज देहरादून के विकासनगर पहुंचाया गया है
आपको बता दें पूर्वी लद्दाख में चीन सीमा पर तैनात विकासनगर तहसील के सेलाकुई राजावाला निवासी टीकम सिंह नेगी एक मिशन के दौरान शहीद हो गए। टीकम सिंह नेगी 24 बटालियन आई.टी.बी.पी. में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात थे। शहीद की पोस्टिंग इन दिनों पूर्वी लद्दाख के नॉर्दन सब सेक्टर में थी, जहाँ वह चीन और भारत सीमा पर चलाए जा रहे स्पेशल मिशन में तैनात थे।
शहीद टीकम सिंह नेगी का परिवार देहरादून के राजावाला सेलाकुई क्षेत्र में रहता है, शहीद के पिता आर.एस.नेगी भी सेना मेँ सूबेदार मेजर के पद से रिटायर है।
ये दुखद खबर मिलते ही शहीद के घर कोहराम मच गया। परिवार सहित पूरे क्षेत्र में गम का माहौल छा गया है।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर