नई दिल्ली
सूबे के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी दिल्ली दौरे पर हैं, जहां उन्होंने सोमवार को देश के सीडीएस जनरल अनिल चौहान से मुलाक़ात की। मंत्री ने सीडीएस को उत्तराखंड का जैविक मिलेट भी भेट किया। उन्होंने सीडीएस को निर्माणाधीन जनरल बिपिन रावत स्मारक के उद्घाटन के लिए 14 अप्रैल को देहरादून आने का आमंत्रण दिया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सीडीएस से अनुरोध किया कि देहरादून के सेना अस्पताल में कार्डियो (कैथलेब) की सुविधा न होने से पूर्व सैनिकों को अत्यधिक परिशानी होती है। पूर्व सैनिकों को एमएच से सामान्य जॉच के बाद रेफर कर दिया जाता है। मंत्री ने बताया कि कार्डियो की सुविधा होने के बाद पूर्व सैनिकों को इसका अत्यधिक लाभ मिलेगा।
इसके अतिरिक्त, मंत्री ने सीडीएस का धन्यवाद किया कि उनके अनुरोध पर सेना मुख्यालय ने देहरादून में निर्माणाधीन सैन्यधाम के लिए एक और सैन्य टैंक सहित जनरल बिपिन रावत स्मारक के लिए दो आरसीएल गन प्रदान की गई हैं।
इसके अतिरिक्त, मिलेट मिशन पर भी दोनों के बीच बात हुई।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा