देहरादून
पंजाब में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल के समर्थकों की अरेस्टिंग के बाद अब उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर है… उधमसिंह नगर और हरिद्वार में पुलिस सघन चेकिंग के साथ सभी इलाकों में एक्स्ट्रा पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया है… सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है… अफवाह फैलाने वालों और सोशल मीडिया पर इस संबंध में भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं… आपको बतादें आये दिन उधमसिंह नगर में खालिस्तान के प्रति झुकाव रखने वाले लोग चिह्नित होते रहे हैं…उधमसिंह नगर में खालिस्तान को लेकर हमदर्दी रखने वाले लोग हैं, जो सोशियल प्लेटफोर्म पर इस संबंध में पोस्ट करने और शेयर करते थे…. उनको पुलिस ने चिह्नित कर काउंसलिंग की है … वहीं मामले में ADG लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन का कहना है कि किसी भी प्रकार से कोई भी खालिस्तानी समर्थक किसी भी तरह से कोई पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी तय है।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां