हरिद्वार
सोशल मीडिया पर एक बार फिर से हरकी पैड़ी स्थित मालवीय घाट पर डांस करते हुए दो युवतियों का वीडियो वायरल हुआ है। जिस पर श्रीगंगा सभा ने भी आपत्ति जताई है। साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।
हरकी पैड़ी और आसपास के प्रतिबंधित एरिया में डांस करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पहले भी कई बार डाले गए हैं। वायरल होने के बाद श्रीगंगा सभा ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। अब फिर से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो युवती मालवीय घाट के पास डांस करती नजर आ रही है। श्रीगंगा सभा ने वर्ष 2022 सितंबर माह में भी तहरीर दी थी।
श्रीगंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि हरकी पैड़ी के समीप डांस की दो वीडियो सितंबर 2022 में वायरल हो रही थी। उक्त युवतियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई थी। हालांकि, इसके बाद से फिर इस तरह की वीडियो घाट पर नहीं बनाई जा रही थी। लेकिन सोमवार को फिर से मालवीय घाट पर ऐसे ही एक डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। हरकी पैड़ी के गंगा घाट से इस प्रकार का कोई संदेश नहीं जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी जाएगी।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू