देहरादून
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड ने 15वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप-2023 में पदक प्राप्त खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत व लगन से अभ्यास करने व स्वर्ण पदक प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।
दिनांक 20-26 फरवरी 2023 तक चंडीगढ़ में आयोजित हुई 15वीं अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप-2023 में उत्तराखण्ड पुलिस के खिलाड़ियों ने बहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए महिला डबल्स मुकाबले में श्रीमती निवेदिता कुकरेती, पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर और श्रीमती कमलेश उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक, देहरादून ने सिल्वर मैडल तथा महिला एकल मुकाबले में श्रीमती निवेदिता कुकरेती, पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर नें कांस्य पदक जीतकर उत्तराखण्ड पुलिस का मान बढ़ाया।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज