केरल
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आज केरल के त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी प्रदेश मंत्री पदमा कुमार ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। गौरतलब है कि कृषि विभाग केरल द्वारा 26 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित वाईगा 2023 आयोजन में कृषि मंत्री गणेश जोशी और उत्तराखंड के कृषि विभाग के अधिकारियों का एक दल तीन दिवसीय यात्रा पर त्रिवेंद्रम में का भ्रमण करेगा। विदित हो कि कृषि विभाग केरल द्वारा आयोजित वाईगा 2023 में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी और विभागीय अधिकारी इस भ्रमण में शामिल है।
इस भ्रमण के दौरान मोटे अनाजों के लिए अन्य प्रदेशों के अनुभवों का अवलोकन किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में चल रही जैविक कृषि की योजनाओं संभावनाओं और उत्पादों के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यो के कृषि मंत्री, कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी उपस्थित रहेंगे इस अंतरराष्ट्रीय कांक्लेव में कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए महत्वपूर्ण कार्यों और निर्णयों पर चर्चा भी होगी। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी इस अंतरराष्ट्रीय कांक्लेव को 27 फ़रवरी को सम्बोधित करेंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश