चंद्र मोहन सिंह , एएसपी, एसटीएफ
देहरादून
एसटीएफ द्वारा UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 2020-21 पेपर लीक मामले में 44 वीं गिरफ्तारी की गई है, गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम और रूपेंद्र कुमार जयसवाल बताया जा रहा है जो कि ₹25000 का इनामी अपराधी भी है। पेपर होने से पूर्व अभियुक्त रूपेंद्र कुमार जायसवाल द्वारा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त सादिक मूसा को आरएमएस सलूशन के कर्मचारी कसान से मिलाया गया था वही कसान से लीक आउट पेपर लेकर सादिक मूसा को दिया गया था जिसके एवज में रूपेंद्र कुमार जायसवाल को 5 लाख रूपये की धनराशि प्राप्त होनी थी।
वहीं एसटीएफ द्वारा पेपर लीक मामले में अभियुक्तों से लगातार तफ्तीश की जा रही है और कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है , STF को अंदेशा है कि इस पेपर लीक मामले में कई और लोग निकल कर भी सामने आयेंगे वही एसटीएफ के एडिशनल एसपी चंद्र मोहन सिंह ने कहा है कि एसटीएफ लगातार पेपर लीक मामले में निगरानी बनाए हुए और मामले में संलिप्त आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर