देहरादून
देहरादून में बीते 9 फरवरी को हुए लाठीचार्ज के बाद पथराव के आरोप में पुलिस ने उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार समेत 13 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया था। बीते शनिवार को 6 आरोपितों को जमानत मिल गई थी। जबकि बॉबी पंवार समेत 6 आरोपितों को 15 फरवरी यानि आज कोर्ट से जमानत मिल गई है
बेरोजगार संघ के आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज और पथराव के बाद हिरासत में लिए गए बॉबी पवार समेत सात लोगों को सशर्त जमानत मिल गई है ।। दरअसल बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन के दौरान पथराव और उपद्रव के आरोपी बॉबी पंवार समेत कई युवाओं को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था।
देहरादून के सीजेएम लक्ष्मण सिंह की कोर्ट से बॉबी समेत अन्य की जमानत को लेकर सुनवाई हुई। जमानत पर अभियोजन और बचाव पक्ष में जोरदार बहस हुई, जिसके बाद पथराव और उपद्रव के आरोपी बॉबी समेत सभी युवाओं को जमानत मिल गई है।बॉबी पंवार के अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल का कहना है कि इस मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई है।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर