उत्तरकाशी
शनिवार को उत्तरकाशी जिले के कीर्ति इंटर कॉलेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने पढ़ेगा उत्तराखंड तो बढ़ेगा उत्तराखंड अभियान के तहत बच्चों को नोटबुक वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं पर बच्चों के साथ संवाद स्थापित किया। इन सभी योजनाओं को नोटबुक में दर्शाया गया है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें, अपनी पढ़ाई में अच्छे से मन लगाकर अपने भविष्य की ओर ध्यान देना है। इस अभियान का शुभारंभ 15 जनवरी को देहरादून में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने किया। जिसे उत्तराखंड के सुदूरवर्ती गांवों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विमला रावत, ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेंद्र कोहली, प्रधानाचार्य कैलाश मणि गौड़, राजीव बहुगुणा, संजय थपलियाल, मुकेश थपलियाल, दुर्गेश सिलवाल, मनोज सिलवाल, वेद प्रकाश बिजल्वाण, दीपक नौटियाल, पंकज थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर