देहरादून
शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत संचालित फसाड योजना के तहत दर्शनी गेट से होते हुए घंटाघर तक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त की और आवश्यक निर्देश भी दिए।
मंत्री अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों के निरीक्षण की शुरुआत दर्शनी गेट से की। इसके बाद मंत्री डॉ अग्रवाल ने मंडी, धामावाला, कोतवाली और घंटाघर तक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि यहां खुली तारों को हटाया जाए साथ ही व्यापारियों की सहमति से ही फीडर बॉक्स लगाए जाए। डॉ अग्रवाल ने यहां बाजार में सड़क से ऊंचे मेनहोल को लेवल पर लाने के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय व्यापारियों तथा यहां खरीदारी को पहुंचने वाले नागरिकों को दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है ऐसे में मेन हॉल और सड़क एक लेवल में किए जाएं ।
यहां बाजारों में मलबे को देख मंत्री डॉ अग्रवाल ने जिलाधिकारी को 24 घंटे के भीतर मलवा हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने स्थानीय व्यापारियों से फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए भी अनुरोध किया ।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा