देहरादून
उत्तराखंड के तमाम घोटालों के बीच अब फर्जी डॉक्टर डिग्री का मामला भी सामने आया है । जिसमे एसटीएफ को अंदेशा था कि राज्य में ऐसे 36 फर्जी डॉक्टर घूम रहे हैं जो मुन्ना भाई की तरह फर्जी डिग्री पर लोगों का इलाज कर रहे हैं …जिस क्रम में पिछले दिनों एसटीएफ द्वारा दो फर्जी डॉक्टरों की गिरफ्तारी की गई थी , और अब चार नए मामले और निकल कर सामने आए हैं , यह सभी रायपुर क्षेत्र के तुनवाला और रांझावाला क्षेत्र में एमबीबीएस की फर्जी डिग्री के आधार पर अपना क्लीनिक चला रहे थे ।
इस मामले पर बीते वक्त से निगरानी बनाए हुए एसपी क्राइम सर्वेश पंवार ने बताया कि पुलिस इन्वेस्टिगेशन में फर्जी डिग्री बनवाने वाले दो हिस्ट्रीशीटर भाइयों का नाम भी सामने आया है जिसमे से इमलाख खान को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका बड़ा भाई अभी फरार चल रहा है , सूत्रों की माने तो इन दोनो भाइयों ने फर्जी डिग्रियां बेच का करोड़ों की संपत्ति जुटाई है मुजफ्फरनगर में 100 बीघा से अधिक भूमि पर कालेज भी बनाया हुआ है ,
पुलिस ने इन दोनो भाइयों की जानकारी ईडी को भी साझा कर दी है जल्द ही एक विस्तृत रिपोर्ट ईडी को भेजी जाएगी ।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री