देहरादून
गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी 2023 के अवसर पर उत्तराखण्ड होमगार्ड्स विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवा हेतु राष्ट्रपति का गृह रक्षक पदक प्रदान किया गया है।
*राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा गृह रक्षक पदक*
1- अमिताभ श्रीवास्तव, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून।
2- राजीव बलोनी, डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून।

*राष्ट्रपति सराहनीय सेवा गृह रक्षक पदक*
1- गोविन्द सिंह खाती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, होमगार्ड्स जनपद अल्मोड़ा।
2- राजपाल राणा, अवैतनिक प्लाटून कमाण्डर, जनपद चमोली,

अवगत कराना है कि डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल अमिताभ श्रीवास्तव को वर्ष 2017 में तथा डिप्टी कमाण्डेन्ट जनरल राजीव बलोनी को वर्ष 2016 में सराहनीय सेवा का राष्ट्रपति गृह रक्षक पदक प्रदान किया गया है।
कमाण्डेन्ट जनरल होमगार्ड्स, केवल खुराना (आई०पी०एस०) द्वारा अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राष्ट्रपति गृह रक्षक पदक प्रदान होने पर शुभकामनायें प्रेषित गयी।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं