मसूरी
पहाड़ों की रानी मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी होने से लोगों में खुशी का माहौल है। सुबह के समय हल्की बर्फबारी होने से लोगों के चेहरे खिल उठे। वहीं मसूरी के आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुरांसखंडा, सुवाखोली, सुरकंडा देवी, धनोल्टी, नाग तिब्बा, परी डिब्बा आदि जगहों में जमकर बर्फबारी हुई है जिससे लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मसूरी में सीजन की पहली हल्की बर्फबारी होने से भी मसूरी वासियों में खुशी की लहर है यह माना जा रहा है कि मसूरी में काफी समय से बर्फबारी का इंतजार था और ऐसे में सुबह के समय हुई हल्की बर्फबारी से मसूरी में बर्फबारी की उम्मीद जागी है। बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है जिससे ठंड बढ़ गई है ।ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं । मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना भी जताई गई है। जिसको लेकर जिला प्रशासन भी अलर्ट है मसूरी और आसपास के क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा बर्फबारी को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं जिससे कि देश-विदेश से मसूरी आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। वह यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस द्वारा एक्शन प्लान बनाया गया है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा