देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कुष्ठ आश्रम पहुंचकर उत्तरायणी/घुघुतिया त्यौहार/मकर सक्रांति पर्व मनाया। उन्होंने भगवान सूर्य के उत्तरायण में प्रवेश करने की सभी को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान सूर्य हम सभी पर कृपा करें, सभी के जीवन में अनन्त खुशियां, ऊष्मा, ऊर्जा, उमंग लाए। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। सबके बीच आकर बेहद खुशी हो रही है। इस दिन से अच्छे दिन की शुरूआत होती है। आपके बीच आकर स्वयं को भाग्यशाली मानता हूं। भगवान सूर्य देव से प्रार्थना करते हैं की हमारे जीवन की कमियों को दूर करें। भगवान सूर्य हमें ऊर्जा, ऊष्मा, उत्साह एवं प्रकाश देते हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि समाज के अन्तिम पंक्ति तक सरकार, शासन, प्रशासन पहुॅचें और पात्रों को योजनाओं का लाभ मिले। मलिन बस्तियों, अन्तिम छोर के व्यक्तियों के लिए योजनाएं चलाई गई हैं। कोरोना काल में निःशुल्क टीका लगाने सहित जरूरतमन्दों तक अनाज पहुंचाने का काम भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। इस दौरान उपस्थित 50 व्यक्तियों को कम्बल बांटे गये।
इस दौरान आश्रम के प्रधान भगवान महाराणा, विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, कौस्तुभ मिश्रा सहित भारत भूषण चुघ, बिट्टू शर्मा, हरीश चौधरी आदि उपस्थित थे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा