देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून दौरे पर पहुंचे देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जीटीसी हैलीपैड पर स्वागत किया। उन्होंने मुलाकात के दौरान देहरादून स्थित सेना अस्पताल में हृदयशास्त्र (कार्डियोलॉजी) की सुविधा उपलब्ध न होने कारण इस बिमारी से ग्रसित रोगियों को उपचार में आ रही दिक्कतों के बारे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया।
मंत्री जोशी ने कहा कि देहरादून में लगभग 15 हजार सेवारत सैनिक के एवं 80 हजार भूतपूर्व सैनिक (परिवार सहित) निवासरत हैं। सेना अस्पताल, देहरादून में कार्डियोलॉजी से सम्बन्धित विभाग एवं कैथलेब की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण अन्य अस्पताल में जाने की स्थिति अक्सर पूर्व सैनिकों के सम्मुख रहती है।
मंत्री जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों के अनुरोध के दृष्टिगत सेना अस्पताल, देहरादून में कार्डियोलॉजी से सम्बन्धित विभाग (कैथलेब सुविधा सहित) की स्थापना की जाए।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित