
देहरादून
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि राजपुर रोड पर वर्ल्ड ट्रेंड टावर स्थित स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है।
देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने राजपुर रोड स्थित कास्टल स्पा में छापा मारकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 11 महिलाएं शामिल हैं।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार शाम मुखबिर से सूचना मिली कि राजपुर रोड पर वर्ल्ड ट्रेंड टावर स्थित स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। जिस पर डालनवाला कोतवाली पुलिस, ह्यूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित एनजीओ एंपावरिंग पीपल, जिला विधिक प्राधिकरण के सदस्यों की एक संयुक्त टीम ने उक्त क्षेत्र में स्पा सेंटरों में छापा मारा।
इस दौरान कास्टल स्पा सेंटर में पुरुष और महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। यहां से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। टीम ने दो महिला संचालकों सहित 11 महिलाओं और दो पुरुष ग्राहकों को गिरफ्तार किया।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं