देहरादून
सूबे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर गहरा दुःख जताया। डॉ0 रावत ने पंत के रोड़ एक्सीडेंट में घायल होने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पंत के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। घायल क्रिकेटर को हरिद्वार से देहरादून स्थित मैक्स अस्पताल में रैफर किये जाने पर डॉ0 रावत ने मैक्स अस्पताल प्रबंधन एवं डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, उन्होंने बताया कि पंत के उपचार में डॉक्टरों की टीम जुटी हैं और वह खतरे से बाहर हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों से फोन पर बात कर पंत के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऋषभ पंत के इलाज के लिये हरसंभव मदद करने को तैयार है।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न