देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कोविड के दृष्टिगत गढ़ी कैंट स्थित छावनी परिषद जनरल अस्पताल का निरीक्षण किया। मंत्री जोशी से अस्पताल में तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री जोशी ने अस्पताल में कैंट क्षेत्र के लोगों को लगातार आ रही समस्याओं पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
मंत्री जोशी ने कहा कि पिछले कोविड के समय सरकार के साथ-साथ और विधायक निधि, सांसद निधि के साथ ही कई संस्थाओं के सहयोग से इस अस्पताल का निर्माण किया गया था और इस उम्मीद के साथ अस्पताल बनाया गया था कि इस अस्पताल का लाभ कैंट क्षेत्र की आम जनता को मिले।
मंत्री जोशी में सभी समस्याओं के समाधान के लिए सीएमओ की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने और एक माह के भीतर 28 जनवरी को रिपोर्ट प्रस्तुत करने को निर्देशित किया। इसके अलावा मंत्री जोशी ने कहा जो पीपीपी मोड़ पर संचालित अस्पताल है, उनके मानक के आधार पर ही ओपीडी की पर्ची का शुल्क लिया जाए। मंत्री ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल का प्रयोग बृहद जनहित में नहीं किया गया तो सरकार इसकी रिकवरी कैंट बोर्ड से करेगी।
इस अवसर पर छावनी परिषद सीईओ अभिनव सिंह, सीएमओ मनोज उप्रेती, पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता, राजेंद्र कौर सोंधी, मनोज क्षेत्री, प्रभा शाह, नीतू बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ