देहरादून
आज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंची जहां उन्होंने आगामी 29 दिसम्बर को होने जा रहे राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ की तैयारियों व व्यवस्थाओं को लेकर निरीक्षण किया। खेल मंत्री ने अधिकारियों के साथ मिलकर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।मंत्री रेखा आर्या ने सभी अधिकारियों को होने जा रहे राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ की सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,विधायकगण,खिलाड़ी सहित कई लोग उपस्थित रहेंगे ऐसे में आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही ना की जाए।
इस अवसर पर निदेशक खेल एवं युवा कल्याण जितेंद्र सोनकर ,संयुक्त निदेशक खेल धर्मेंद्र भट्ट ,संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल ,उपनिदेशक शक्ति सिंह ,प्रधानाचार्य ममगाईं सहित अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा