देहरादून
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय (भरसार) पौड़ी गढ़वाल को नया कुलपति मिल गया। राज्यपाल ले0ज0 (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने आज डॉ. परविंदर कौशल को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त कर दिया है।
राजभवन की ओर से जारी अधिसूचना में डॉ. कौशल को अगले तीन वर्ष अथवा अधिवर्षता आयु पूर्ण होने जो भी पहले हो की अवधि तक विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। डॉ. कौशल सोलन हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और डॉ. वाईएस परमार वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश एवं
झारखंड के रांची स्थित बिरसा मुंडा कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति रह चुके हैं।
डॉ. कौशल ने डॉ. यशवंत सिंह परमार विश्वविद्यालय से वर्ष 1978 में एमएससी की है। फॉरेस्ट्री में वर्ष 1987 में यूनिवर्सिटी ऑफ नैंसी फ्रांस से पीएचडी की है। वर्ष 1989 में डॉ. कौशल को युवा साइंटिस्ट का राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार मिल चुका है। वह करीब 18 देशों का दौरा कर चुके हैं।

More Stories
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह