हरिद्वार
अभी कुछ दिन पूर्व थाना भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत दिनदहाड़े ठेकेदार से लाखों की लूट और हत्या के मामले में शामिल बदमाशों के बारे में हरिद्वार पुलिस को सूचना मिलने पर कि उक्त घटना से संबंधित कुछ बदमाश उत्तर प्रदेश से हरिद्वार की तरफ आ रहे हैं जिस पर सीआईयू एवं भगवानपुर पुलिस की सिरचंदी डाडली रोड पर बदमाश/बदमाशों की घेराबंदी करने पर बदमाश/बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायर झोंकने के फलस्वरुप समय लगभग 19:30 बजे हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने पर सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया गया है।
जानकारी पर उक्त बदमाश रोहित पुत्र रामकिशन निवासी चोली प्लॉट थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उक्त ठेकेदार से लाखों की लूट और हत्या के मामले में शामिल एवं वांछित था। अन्य की संभावना के दृष्टिगत क्षेत्र में कांबिंग जारी।
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु अधीनस्थों को निर्देशित किया।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर