देहरादून
आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, पिछले साल 11 अगस्त को जारी विज्ञापन के सापेक्ष वन क्षेत्राधिकारी भर्ती की लिखित मुख्य परीक्षा 26 से 30 दिसंबर के बीच आयोग के हरिद्वार स्थित परीक्षा भवन में होगी।
उत्तराखंड में वन क्षेत्राधिकारी मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच होगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसका विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
आयोग के सचिव जीएस रावत के मुताबिक, पिछले साल 11 अगस्त को जारी विज्ञापन के सापेक्ष वन क्षेत्राधिकारी भर्ती की लिखित मुख्य परीक्षा 26 से 30 दिसंबर के बीच आयोग के हरिद्वार स्थित परीक्षा भवन में होगी। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर से सभी उम्मीदवार अपने प्रवेशपत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। किसी को भी डाक के माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
कनिष्ठ अभियंता इंटरव्यू 21 को
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा-2021 के तहत चयनितों के इंटरव्यू का अनुक्रमांक के हिसाब से कार्यक्रम जारी कर दिया है। 21 दिसंबर को दो पालियों में इंटरव्यू होंगे। उम्मीदवारों को इंटरव्यू में सभी प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित कॉपी और मूल दस्तावेज के साथ आयोग कार्यालय पहुंचना होगा। इसकी लिखित परीक्षा का परिणाम 31 अगस्त को जारी किया जा चुका है। पूरी जानकारी वेबसाइट पर दी गई है।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति