देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में देहरादून निवासी युवा बॉलीवुड एक्टर ऋषभ कोहली ने भेंट की। ऋषभ ने मुख्यमंत्री से अपनी आगामी फ़िल्म “कर्तम-भुगतम“ के संबंध में चर्चा की और उनसे आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने युवा अभिनेता को शुभकामनायें देते हुए कहा कि प्रदेश में फिल्मांकन के लिये फिल्मकारों को सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही हैं। हमारा प्रयास राज्य के नैसर्गिक प्राकृतिक सौंदर्य को देश एवं दुनिया में पहुंचाने का है। इसमें हमारे युवा फिल्मकारों को भी सहयोगी बनना होगा।
ऋषभ ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड में बहुत अच्छा वातावरण, संभावनाएं हैं तथा उत्तराखंड सरकार इस क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए अच्छा कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर एक्टर ऋषभ कोहली के पिता वरिष्ठ पत्रकार नीरज कोहली भी उपस्थित थे।

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ