देहरादून
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले “विजय दिवस” के कार्यक्रम की तैयारियों ओर उसकी रूपरेखा को लेकर बैठक की ।
बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय अधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की गौरतलब है कि 16 दिसम्बर को देहरादून स्थित गांधी पार्क में विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमे शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं व आश्रितों को सम्मानित भी किया जाएगा।
मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि विजय दिवस के कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग से आयोजित हो, इसके लिए कार्यक्रम से संबंधित सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लिए जाएं, उन्होंने कहा 1971 के युद्ध में शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं व आश्रितों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित करने के भी निर्देश।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा