नई दिल्ली
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली प्रवास के दौरान गुरुवार को नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में नई दिल्ली के वार्ड संख्या 215 शहादरा में भाजपा प्रत्याशी भारत गौतम और वार्ड संख्या 191 मयूर विहार फेज 01 में भाजपा प्रत्याशी प्रेमा देवी, वार्ड संख्या 194 धडोली में भाजपा प्रत्याशी सुनीता गौतम एवं वार्ड संख्या 190 न्यू अशोक नगर में भाजपा प्रत्याशी संजीव सिंह के पक्ष में ताबड़तोड़ प्रचार किया और चुनावी 4 चुनावी जनसभाओं को भी सम्बोधित किया।
एमसीडी के चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का विभिन्न वार्डो में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील भी की। जनसभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने आम आदमी पार्टी ओर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधते हुए उन्होंने पूर्वी दिल्ली की सड़कों का बुरा हाल है, शुद्ध जल देने की बजाय शराब को दुकानें खोली है। एक नया विद्यालय बनाया नहीं गया जबकि पुराने विद्यालयों की दीवारों पर रंगाई पुताई करके उनके विज्ञापन दिए गए। मंत्री जोशी ने कहा आप पार्टी के मंत्री और नेता जेल है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पिछले 7 वर्षों से सता में है, लेकिन एक नई मेट्रो नहीं चला सके। मंत्री जोशी ने कहा कि अभी तक महोल्ला सभा तक नहीं बना पाए जबकि विधानसभा चुनावों में इसकी घोषणा की थी।
उन्होंने कहा 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में भी आप पार्टी ने फ्री सुविधाएं देने की बात कहती थी।लेकिन उत्तराखंड वासियों ने उनके प्रलोभन में नहीं आई और 2022 के चुनाव में उत्तराखंड में आप पार्टी की हालत यह हुई की देवभूमि में खाता तक नहीं खोल पाई। मंत्री जोशी ने कहा डबल इंजन की सरकार और एमसीडी मिलकर यहां का विकास करेंगे जैसा उत्तराखंड में तेजी से विकास हो रहा है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा