
नई दिल्ली
उत्तराखंड के कृषि, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को नई दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 (वार्ड संख्या 191) से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रेमा देवी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और आगामी 04 दिसंबर को बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
दिल्ली के मयूर विहार पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री जोशी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। इस दौरान मंत्री जोशी ने भाजपा सरकार द्वारा देशभर में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। मंत्री ने केजरीवाल पर भी जमकर वार किया और बोले कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली को लूटा है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद बछेती, बीजेपी नेता अनिल गुप्ता, सिकंदराबाद (यूपी) के विधायक लक्ष्मीराज सिंह, बीजेपी महामंत्री सुनील गुप्ता, संजीव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
एसएसपी दून की सख्ती, शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्र होंगे चिन्हित, छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े/मारपीट पर तत्काल अभियोग दर्ज कर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही, सम्बन्धित शिक्षण संस्थान की जवाबदेही भी होगी तय
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार