ExpressWay
साहिबाबाद दिल्ली के अक्षरधाम से देहरादून तक बनाए जा रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर लोनी के मंडोला में प्रवेश और निकास का रास्ता साफ हो गया है। आवास विकास परिषद ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को प्रवेश व निकास के लिए जमीन देने पर मुहर लगा दी है। परिषद एनएचएआइ को 13.96 एकड़ जमीन देगी। जल्द ही इसके लिए जल्द ही MOU (समझौते) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
3 Phase में हैं पूरा ExpressWay
दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर से लेकर देहरादून तक बन रहे 210 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का काम तीन चरणों में किया जा रहा है।
पहले चरण में दिल्ली से बागपत, दूसरा चरण बागपत से सहारनपुर और तीसरे चरण में सहारनपुर से देहरादून तक निर्माण जारी है.
करीब 2200 करोड़ की लागत से बन रहे एक्सप्रेस-वे का निर्माण 2024 की शुरुआत में पूरा होना है। दिल्ली से बागपत के बीच कुल करीब 6.7 किलोमीटर की दूरी तक एक्सप्रेस-वे एलिवेटेड होगा। ऐसे में लोनी-मंडोला के लोगों को इसका लाभ देने के लिए आवास विकास परिषद की मंडोला विहार योजना पर प्रवेश और निकास बनाने का निर्णय लिया गया था। एनएचएआइ ने जमीन मांगी थी।
लगभग 2 घंटे में पूरा होगा सफ़र
Expressway वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा हैं. स्पीड लिमिट ExpressWay पर 100 KMPH का होगा. पूरा सफ़र ख़त्म करने में ExpressWay पर महज़ 2 घंटे 15 मिनट तक लगेंगे।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां