पिथौरागढ़/ धारचुला
धारचूला में आज एक दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई । यहां धारचूला से पिथौरागढ़ को आ रहे एक कैंटर के ऊपर कालिका के समीप भारी बोल्डर गिर गया। इस हादसे में कैंटर चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति बाल-बाल बच गया।मिली जानकारी के अनुसार देर शाम को धारचूला में सामान उतारकर कैंटर संख्या यूके 04सीसी 0071 पिथौरागढ़ की ओर आ रहा रहा था। इसी दौरान कालिका के समीप अचानक पहाड़ी से गिरा पत्थर छत को फाड़ते हुए कैंटर के भीतर गिर गया। सैकड़ों मीटर की ऊंचाई से गिरे पत्थर की चपेट में आने से चालक अमित खर्कवाल निवासी चंपावत और दीपक चंद्र पाठक निवासी दशौली की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में एक अन्य व्यक्ति भी था जो बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पर धारचूला से थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दोनों मृतकों के शवों को धारचूला ले जाकर मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। वही इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां