देहरादून
मंगलवार को न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में काबीना मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल सड़को, पुलों, आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्यों की प्रगति की अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली।
बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने मसूरी मालरोड में डक्ट निर्माण, क्यारा-धनोल्टी, बारलोगंज-चामासारी, मसराना-मोतीधार सहित कई जगहों की आंतरिक सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मंत्री जोशी ने निर्धारित तिथि पर कार्य को पूरा और निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रथम चरण के कार्य लगभग पूर्ण हो चुके है। द्वितीय चरण के कार्यों का इस्टीमेट शासन को भेजा जा रहा है। मंत्री जोशी ने कहा कि शासन को इस्टीमेट भेजने का कार्य शीघ्र अति शीघ्र किया जाए। बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने सड़क, पुल, आंतरिक मार्गो में आ रही फोरेस्ट क्लिरेंस की दिक्कतों को शीघ्र दूर कर निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि मसूरी में लाखों करोडों की संख्या में पर्यटक पहुंचते है उनको किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर अभियंता अधीक्षण अभियंता प्रत्यूष कुमार, अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल उपस्थित रहे।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा