पुलिस अधिकारी
पिथौरागढ़
पिथोरागढ़ जिले आज सनसनी मच गई धारचूला तहसील मुख्यालय से 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गरगुवा गांव में नेपाल निवासी रिश्ते के मामा ने अपने दो वर्षीय भांजे के गले में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी भांजे की हत्या के बाद दुर्दांत बन चुका नेपाली मृतक की मां पर भी हमला करने लगा मा ने घर के अंदर जाकर दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई
घटना सोमवार दोपहर के आसपास की है गरगुवा गांव के सोप तोक निवासि वंश कुंवर उम्र 2 वर्ष पुत्र रमेश सिंह कुवंर को उसकी मां कविता कुंवर ने नह लाया बच्चे को नहलाने के बाद वह घर के आंगन में धूप में अब बच्चे को तेल मालिश कर रही थी तभी वंश का रिश्ते में मामा लगने वाला गगन सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी कोट छापरी जिला दार्चुला नेपाल धारदार हथियार बडियाठ ( बड़ी दरांती) से 2 वर्षीय मासूम वंश के गले में वार कर उसे काट डाला
बेटी पर अचानक हुए हमले को देख कविता कुछ समझ पाती इससे पूर्व ही सनकी नेपाली ने उस पर भी हमला करने के लिए धारदार हथियार चलाया मगर वह किसी तरह बचकर घर के अंदर कमरे में घुस गई और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया उसके बचाने की पुकार सुनकर वंश के दादा कुशल सिंह कुंवर उम्र 60 वर्ष घर से बाहर निकले तो नेपाली ने उन पर भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया कुशल सिंह ने बचाव किया इस दौरान हमले से उनके दोनों हाथ लहूलुहान हो गए बाएं हथेली की दो उंगलियां कट गई इसके अलावा शरीर के अन्य अंगों में भी गंभीर चोट आ गई गगन के तांडव को देखकर मृतक वंश की दादी ताई और वंश की मां ने कमरे के अंदर बंद हो कर अपनी जान बचाई कातिल नेपाली गगन सिंह इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया घटना के समय मृतक का पिता रमेश सिंह अपने मवेशियों के साथ जंगल में गया हुआ था

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज