प्रीतम सिंह,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,कांग्रेस
हरक सिंह,कांग्रेस नेता
देहरादून
विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वर्तमान में चकराता से विधायक प्रीतम सिंह के आवाहन पर आज देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड से सचिवालय कूच किया गया। प्रीतम सिंह के कूच में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। जहां एक और संगठन के लोग प्रीतम के इस कूच में नदारद दिखे, वहीं प्रीतम के आवाहन पर कांग्रेस के अधिकतर विधायक पूर्व विधायक इसमें शामिल हुए। प्रीतम सिंह के साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौजूद रहे।
दरअसल प्रीतम सिंह ने जब सचिवालय कूच का आवाहन किया था, तब से संगठन इस वजह से नाराज चल रहा है कि,, इसकी जानकारी उन्होंने संगठन और प्रदेश अध्यक्ष को नहीं दी। यही वजह रही कि संगठन के लोग प्रीतम सिंह की इस आवाहन में शामिल नहीं हुए। लेकिन फिर भी प्रीतम सिंह विधायक, पूर्व विधायक, नेता प्रतिपक्ष सहित तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक बड़ी भीड़ जुटाने में कामयाब हुए। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई बड़े नेताओं ने इस कूच से दूरी बनाए रखी।
भारी संख्या में प्रीतम सिंह के साथ सचिवालय कूच करने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही पुलिस की भारी सुरक्षा को चकमा देकर प्रीतम सिंह और कई कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार कर सचिवालय के करीब भी पहुंच गए।
बिगड़ते माहौल और आक्रोशित कार्यकर्ताओं को देखते हुए पुलिस में प्रीतम सिंह सहित कई विधायकों को भी हिरासत में ले लिया। संगठन और प्रदेश अध्यक्ष के बिना भारी संख्या में इस कूच को प्रीतम सिंह के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।

More Stories
एसएसपी दून की सख्ती, शिक्षण संस्थानों में गुटबाजी करने वाले छात्र होंगे चिन्हित, छात्र गुटों के बीच हुए झगड़े/मारपीट पर तत्काल अभियोग दर्ज कर होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही, सम्बन्धित शिक्षण संस्थान की जवाबदेही भी होगी तय
चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने रेस्टोरेंट में पहुंच लिया गैस आपूर्ति का जायजा, गैस आपूर्ति सुचारू रखने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर संभव प्रयास कर रही है सरकार