ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर शहर के लालपुर इलाके में चेकिंग के दौरान घायल हुए सिपाही लक्ष्मण सिंह ने आज रुद्रपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
सिपाही की मौत की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, पुलिस महकमे में भी शोक की लहर है, जवान के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई।
बता दें कि 6 नवंबर 2022 को रुद्रपुर के लालपुर चौकी स्थित टोल प्लाजा के पास ओवरलोड और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे एक सिपाही लक्ष्मण सिंह को ट्रक ने कुचल दिया था।
घटना में सिपाही लक्ष्मण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था, तब से लेकर आज तक सिपाही का इलाज रुद्रपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। लेकिन आज सुबह सिपाही लक्ष्मण सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न