देहरादून
प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास गणेश जोशी ने गुरुवार को सचिवालय परिसर स्थित एफआरडीसी में पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों हेतु उच्च गुणवत्ता वाले फल एवं पौधों का चिन्हीकरण एवं उनकी आपूर्ति हेतु वृहद कार्ययोजना तैयार किये जाने के संबंध में बैठक आहूत की गई । बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से शीतकालीन फल पौधों की डिमांड को लेकर जानकारी ली।
अधिकारियों द्वारा मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया कि इस बार सेब की सवा दो लाख, आडू 62 हजार, पूलम 35 हजार, कीवी 65 हजार, खुमानी 18 हजार पौधों की डिमांड आई है। वही मंत्री जोशी ने अधिकारियों से यह भी पूछा कि पिछले वर्ष की अपेक्षा यहां काफी कम है। जिस पर मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए। मंत्री जोशी ने कहा कि आज सेब का उत्पादन लगभग 80 हजार टन है।
जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो सेब के उत्पादन को दुगना किया जाए। इसके लिए अभी से अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देशित किया। जोशी ने कहा कि शीघ्र ही हम हर वर्ष एक या दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने जा रहे हैं पहले साल हमने सेव और कीवी को फोकस किया है उसके बाद अन्य फलों को भी लिया जाएगा। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि काम नहीं करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर सचिव कृषि वी बी आरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू