त्यूणी
थाना त्यूणी से करीब 15-20 किलोमीटर आगे ग्राम प्लासू के पास एक पिकअप UA07R7819 जो त्यूणी से अटाल की तरफ जा जा रही थी जो करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई है, जिसमें दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मौके पर पुलिस द्वारा पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया तथा स्थानीय लोगों की मदद से चालक (1)-सुलेमान पुत्र गानी निवासी ग्राम रिक्षाणू थाना त्यूणी देहरादून उम्र 50 वर्ष व (2)-सुनील चौहान पुत्र श्री केशर सिंह चौहान निवासी थंगाड तहसील चौपाल थाना नेरवा जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 35 वर्ष के शव को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से निकालकर सड़क पर लाकर मोर्चरी PHC त्यूणी अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पंचायत नामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। वाहन में केवल 2 लोग ही सवार थे।

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण