देहरादून
उत्तराखंड में जीरो टॉलरेंस Zero Tolerance नीति के तहत काम कर रहे राज्य के CM पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand CM Dhami Strict Action on Corruption के निर्देशों पर एक और बडा फैसला हुआ है। निलंबित चल रहे राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार को सेवाओं से बर्खास्त करने का फैसला लेते हुए आदेश जारी कर दिये गये है। सचल दल इकाई देहरादून के आशारोडी में तैनात रहते हुये हरियाणा नंबर के एक वाहन से जो की माल लेकर देहरादून आ रहा था से रिश्वत मांगने व लेने की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई थी। मामले की जांच संयुक्त आयुक्त अजय कुमार को सौॆंपी गई थी।


जांच में दोषी पाए जाने पर अनिल कुमार को आरोप पत्र सौंपने के बाद सेवा से बर्खास्त करने का पत्र शासन को प्रेषित किया गया था जिस पर निर्णय लेते हुये सरकार ने विवादत अधिकारी को से्वा से बर्खास्त करने का फैसला लिया है।

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार