देहरादून
विकासनगर बसंतपुर क्षेत्र में चोरी करने आये एक नशेड़ी युवक ने चौकीदार को बेरहमी से मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया हैं।घटना की सूचना पर मौके से बरामद सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर हत्यारें की पहचान कर पुलिस ने तीन घण्टे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं.पुलिस की गिरफ्त में आया अभियुक्त सुल्तान पुत्र गुलज़ार नशे की लत को पूरा करने के लिए पहले भी कई अपराध कर जेल जा चुका हैं।
22 वर्षीय हत्या का आरोपी सुल्तान पुत्र गुलज़ार थाना विकासनगर अंबाड़ी इलाकें का रहने वाला बताया जा रहा हैं। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से कत्ल करने का डंडा, खून से लथपथ सनी हुए कपड़े जूते और चौकीदार से लूटे गए 1250 रुपये बरामद हुए हैं।

More Stories
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज, निर्माण और अवसान तिथि दर्ज नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई
वसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की 3 अलग-अलग घटनाओं का 24 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार