देहरादून
यूट्यूबर बॉबी कटारिया को बी वारंट पर देहरादून लाने की फिराक में बैठी दून पुलिस के हाथ एक बार फिर खाली रहे और आरोपी बॉबी कटारिया दून पुलिस को चकमा देकर फिर से फरार हो गया।
दरअसल आज बृहस्पतिवार को देहरादून कोर्ट में पेश होना था। जिसके लिए दिल्ली पुलिस के सहयोग से दून पुलिस बॉबी कटारिया को दून लाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची,जहा उसकी पेशी थी। लेकिन इससे पहले ही बॉबी कटारिया दिल्ली कोर्ट से जमानत लेकर फरार हो गया। ऐसे में दून पुलिस के हाथ एक बार फिर से खाली हो गए। जिसके बाद अब देहरादून पुलिस बॉबी के खिलाफ धारा 83 की तहत कुर्की की कार्यवाही सुनिश्चित करने की तैयारी में जुट गई है।
एसएसपी (दून.) दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक बॉबी कटारिया के अधिवक्ता ने दिल्ली कोर्ट में जमानत पैरवी के दौरान कोर्ट में इस बात का आश्वासन दिया था कि बॉबी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस वजह से बॉबी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। लेकिन बॉबी कटारिया और उसके अधिवक्ता आज दूसरी बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए।

More Stories
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सैकड़ों युवाओं के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे वीरभद्र, ऋषिकेश
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 3 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 2 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तो के कब्जे से 5 लाख रू0 से अधिक मूल्य की स्मैक हुई बरामद