देहरादून
डालनवाला वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एम डी डी ए कालोनी चंदर रोड में दिवंगत अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी गई।अंकिता के हत्यारों को फांसी की मांग की।
क्षेत्र वासियों ने कैंडल जलाकर अंकिता की आत्मा की शांति को प्रार्थना की । इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष कांग्रेस के प्रदेश सचिव टीटू त्यागी ने कहा कि इस जघन्य हत्या से हर व्यक्ति में रोष है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है । अंकिता के हत्यारों को फांसी दी जानी चाहिए जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो ।कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या से देवभूमि की संस्कृति कलंकित हुई है जिसे सभ्य समाज में कोई जगह नही है।जिससे प्रदेश वासियों में काफी रोष है ।
श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व पार्षद श्रीमती मूर्ति देवी पार्षद प्रवेश त्यागी पूर्व पार्षद आनंद त्यागी रविंद्र चौधरी प्रदीप कुमार राजेंद्र मिश्रा शशीबाला कनोजिया राकेश शर्मा दीपक त्यागी रॉबिन त्यागी पूर्वी त्यागी सविता रानी आस्था आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री