अशोक कुमार, डीजीपी, उत्तराखंड
देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता हत्याकांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु DIG पी. रेणुका देवी के नेतृत्व में SIT का गठन कर मामले की त्वरित जांच के आदेश दिए हैं। आज सुबह मृतका का शव बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हृदय विदारक घटना पर मन अत्यंत व्यथित है। आरोपियों के गैर कानूनी रूप से बने रिसॉर्ट पर बुल्डोजर द्वारा कार्रवाई भी कल देर रात को की गई है। सरकार का संकल्प है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को अक्षम्य दंड मिले।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी हाईप्रोफाइल अंकिता मर्डर केस में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद पुलिस खासा संजीदा होकर कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा है कि आरोपियों के खिलाफ अदालत में 1 माह में चार्जशीट दाखिल करते हुये सख्त सजा दिलाई जायेगी। पुलिस महानिदेशक ने कहा है कि अब ऐसे इलाके जहाँ तेजी से निर्माण व गतिविधियाँ बढी है ऐसे इलाके मुख्यमंत्री के निर्देशों पर अब प्रस्ताव बनाकर रेगुलर पुलिस को दिलाये जायेंगें।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश