प्रहलाद सिंह मीणा, एसपी विजिलेंस कुमाऊँ
हल्द्वानी
उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर यह है कि 2015 में हुए दरोगा भर्ती घोटाले की जांच विजिलेंस कुमाऊँ को दी गई थी। जिसके बाद अब विजिलेंस ने इस घोटाले की जांच शुरू कर दी है, एसपी विजिलेंस प्रहलाद सिंह मीणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया इस भर्ती घोटाले की जांच में भी गड़बड़ियां सामने आयी है। जिसको देखते हुए हमने शासन से एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मांगी है, एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद धीरे धीरे जांच में उन सभी दरोगाओं के नाम सामने आएंगे जो गलत तरीके से भर्ती हुए हैं। गौरतलब है कि 2015 में प्रदेश में 339 दरोगाओं की भर्ती हुई थी, इस भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन द्वारा इसकी जांच विजिलेंस कुमाऊँ को सौंपी गई थी, वहीं अब विजिलेंस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है, UKSSSC भर्ती घोटाले के बाद दरोगा भर्ती घोटाले का भी बड़ा मामला सामने आया है, लिहाजा आने वाले समय में इस मामले में भी कई गिरफ्तारियां के साथ बड़ी कार्यवाही देखने को मिल सकती है।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज