धारचूला
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बीआरओ की तवाघाट-लिपुलेख सड़क मलघाट में बंद है। इस कारण व्यास घाटी के बूंदी, गर्ब्यांग, गुंजी, नाबी, नपलच्यु, रोंगकोंग, कुटी गांवों में पूजा के लिए गए 50 से अधिक बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और बच्चे गांव में फंस गए हैं।
व्यास घाटी के सात गांवों के फंसे लोगों को चिनूक और एलएच हेलीकॉप्टर से लाया जाएगा। ये लोग पूजा के लिए व्यास घाटी में गए थे लेकिन बारिश के चलते सड़क बंद होने से 50 से अधिक लोग वहीं फंस गए। बुधवार को पिथौरागढ़ से हेलीकॉप्टर इन लोगों को लेने के लिए गुंजी रवाना होगा।
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से बीआरओ की तवाघाट-लिपुलेख सड़क मलघाट में बंद है। इस कारण व्यास घाटी के बूंदी, गर्ब्यांग, गुंजी, नाबी, नपलच्यु, रोंगकोंग, कुटी गांवों में पूजा के लिए गए 50 से अधिक बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष और बच्चे गांव में फंस गए हैं। गुंजी प्रधान सुरेश गुंज्याल एवं सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने डीएम डॉ. आशीष चौहान और धारचूला एसडीएम नंदन कुमार से फंसे लोगों को रेस्क्यू करने की मांग की थी।
डीएम ने भारत सरकार से चिनूक हेलीकॉप्टर की मांग की थी जिसके बाद पिथौरागढ़ में एक चिनूक और एक एलएच हेलीकॉप्टर पहुंच गया है। डीएम ने बताया कि बुधवार को दोनों हेलीकॉप्टर गुंजी में फंसे सभी लोगों को लेने जाएंगे।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं