विकासनगर
जनपद देहरादून के दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 507 पर कट्टापत्थर के भिन खड्ड के पुल के पास यात्रियों से भरी बस मे चलते चलते भीषण आग लग गई, पीछे जा रही एक अन्य बस के यात्रियों द्वारा समय रहते बस के ड्राइवर को आगाह किया गया कि गाड़ी में धुआ निकल रहा है ड्राइवर ने तुरंत गाड़ी रोककर सभी यात्रियों को बस से उतार दिया। यात्रियों के उतरते ही बस आग का गोला बन गई दूसरे बस वाले की सूझबूझ के चलते जान माल की हानि नहीं हुई यह यात्री गुजरात राज्य के अहमदाबाद राजकोट से आए थे ।घटना की सूचना मिलते डाकपत्थर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह गुंसाई अग्निशमन विभाग के साथ मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया । राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे जाम को जेसीबी लगाकर खुलवाया गई तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली। बस में रखा यात्रियों का सामान व लगभग ₹25 हजार भी जलकर राख हो गए। चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह गुंसाई ने बताया कि बस में 28 लोग सवार थे सभी सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बस मंगवा कर घटनास्थल से रवाना किया गया।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न