उत्तराखंड
केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन के कारण करीब छह हजार तीर्थ यात्रियों को सोनप्रयाग में रोका गया है। नदी-नालों के उफान पर आने से ऋषिकेश में गंगा में राफ्टिंग पर रोक लगा दी गई है।पांच जिलों में स्कूलों में शनिवार को भी छुट्टी
वहीं, कुमाऊं मंडल में ऊधमसिंह नगर को छोड़ अन्य पांच जिलों में स्कूलों में शनिवार को भी छुट्टी की घोषणा की गई है। गढ़वाल में भी चार पर्वतीय जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी में आज स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने आज भी भारी वर्षा की आशंका जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।ज्यादातर क्षेत्रों में रुक-रुककर हो रही बारिश
प्रदेश में मानसून के फिर जोर पकड़ने और ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वर्षा का दौर जारी है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। इससे तमाम नदी-नाले उफान पर हैं और पर्वतीय क्षेत्रों में जगह-जगह दरक रही पहाड़ियां आफत बनी हुई हैं।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा