देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को शॉल एवं रुद्राक्ष की माला भेंट कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि संतों का आशीर्वाद उनके लिए पावन धरोहर के रूप में है। उन्होंने महंत रविंद्रपुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े द्वारा कोरोना काल में मानवता के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री को इमानदार एवं साफ सुथरी छवि वाला कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर हो रहा है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा