चंपावत
चंपावत के एसडीएम सदर अनिल चन्याल अचानक लापता हो गये हैं। आज सुबह उनके आवास पर न मिलने पर उनके कार्यालय में तैनात पीआरडी जवान ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट चंपावत कोतवाली में दर्ज करवाई है। एसडीएम कार्यालय में तैनात कर्मचारियों में से भी किसी को उनकी जानकारी नहीं है। एसडीएम के लावता होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एसपी देवेंद्र पिंचा भी अपनी छुट्टी कैंसिल कर चंपावत के लिए निकल गये हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम अनिल चन्याल रविवार की शाम से ही अपने घर से लापता हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह उन्होंने अपने कार्यालय में पंत जयंती मनाई थी और शाम को अपने कुक रमेश राम की छुट्टी कर दी थी। रविवार की दोपहर को उन्होंने अपने गनर मोहन भट्ट को भी घर भेज दिया था। सोमवार की सुबह जब चालक और गनर वाहन लेकर पूल्ड आवास स्थित उनके कमरे में पहुंचे तो वे वहां नहीं मिले । दोपहर तक जब उनकी कोई जानकारी नहीं मिली तो उनके कार्यालय में तैनात पीआरडी जवान ने कोतवाली में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
एमडीएम की तलाश को एसपी देवेंद्र पिंचा ने 4 टीमों को लगाया है। जिसमें लोकल पुलिस के अलावा एसडीआरएफ (SDRF), एसओजी (SOG) और आपदा की टीमें शामिल हैं।
एसडीएम चनियाल का फोन भी सुबह से बंद आ रहा है। कलेक्ट्रेट में होने वाली बैठकों में भी उन्होंने भाग नहीं लिया। मामले की जानकारी मिलने पर कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत ने डीएम चंपावत से फोन पर बात कर सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद लेने के निर्देश दिये हैं।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा