
देहरादून
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 की शुरुआत कानपुर से हो गई है। मैचों के टिकट की बुक माय शो पर ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। सीरीज के छह मैच देहरादून में खेले जाएंगे। सभी मैचों के जरिये लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने की कोशिश की जाएगी।
सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, ग्लेन मैग्राथ और ब्रेटली जैसे अपने जमाने के कई दिग्गज क्रिकेटर जल्द ही दून में गेंद व बल्ले से जलवा दिखाएंगे। 21 से 25 सितंबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन के छह मुकाबले रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
10 सितंबर से कानपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 की शुरुआत हो गई। टूर्नामेंट में भारत लीजेंड्स समेत आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसका आयोजन एक निजी कंपनी की ओर से किया जा रहा है। सीरीज के छह मैच देहरादून में खेले जाएंगे। सभी मैचों के जरिये लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने की कोशिश की जाएगी।
मैचों के टिकट की बुक माय शो पर ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है। देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों के मैच होंगे। स्टेडियम का संचालन कर रही कंपनी से जुड़े पदाधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि स्टेडियम में होने वाली सीरीज के शेड्यूल की जानकारी मिली है।
इस दिन होंगे मैच
21 सितंबर : वेस्टइंडीज लीजेंड्स बनाम बांग्लादेश लीजेंड्स।
22 सितंबर : इंडिया लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स।
23 सितंबर : ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम साउथ अफ्रीका लीजेंड्स।
24 सितंबर : इंडिया लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स।
25 सितंबर : श्रीलंका लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स।
25 सितंबर : ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स।
300 से दो हजार रुपये तक के टिकट
मैचों के टिकट की बुकिंग बुक माय शो पर ऑनलाइन हो रही है। टिकटों की कीमत 300 से लेकर 2000 रुपये तक है। 22 और 24 सितंबर को इंडिया के मैचों के लिए अधिकतर टिकटों की बुकिंग हो चुकी है।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न