हरिद्वार
लक्सर के पथरी थाना क्षेत्र स्थित फूल गढ़ गांव में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई। बीती रात एक ही गांव में चार लोगों की मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है।
योगेंद्र सिंह रावत,एसएसपी
दरअसल आपको बता दें कि पंचायत चुनाव के चलते वोटरों को लुभाने के लिए शराब का लालच दिया जा रहा है। लक्सर के फूल गढ़ गांव में भी प्रत्याशियों द्वारा बांटी गई कच्ची शराब पीने से चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी गांव में रोजाना कच्ची शराब बांट रहे हैं जिसे पीने से बीती रात भी चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि गांव में इससे पूर्व में भी तीन लोग कच्ची शराब पीने से काल के ग्रास में समा गए। फिलहाल पुलिस टीमें गांव में जाकर मामले की जानकारी जुटा रही है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
हरिद्वार जनपद में देसी शराब पीने के बाद हुई मौत पर अब सरकार गंभीर नजर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से इस पूरे घटनाक्रम के जांच के आदेश दे दिए गए । पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पुलिस अपना काम करेगी और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। आपको बता दें कि हरिद्वार जनपद में इस पूरे घटनाक्रम में लगभग 4 लोगो के मरने की सूचना प्राप्त हो रही है जिसमे जिला प्रशासन की तरफ से 3 मौत की पुष्टि विभिन्न कारणों में होना बताया जा रहा है ।

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश