रुद्रपुर.
रुद्रपुर शहर स्थित बस स्टैण्ड के पास पेट्रोल पंप कर्मी से हाथापाई का मामला सामने आया है। जहां कुछ युवकों द्वारा पेट्रोल पंप कर्मी के साथ हाथापाई की और बंदूक निकालकर रौब गाठने की कोशिश भी की। पूरा मामला पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसके बाद पंप स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की है।
बता दें रुद्रपुर रोडवेज के पास स्थित पेट्रोल पंप पर गत रात्रि करीब 11ः30 बजे कुछ लोग पेट्रोल डलवाने आये। उन्होंने पंपकर्मी से 20 रुपये का पेट्रोल डलवाने को कहा। जिसके बाद उक्त लोगों द्वारा 200 रुपये का फटा नोट पंपकर्मी को दिया गया। जिसपर पंपकर्मी ने दूसरा नोट देने की बात की। उक्त लोगों द्वारा पुनः गाड़ी में तेल डालने को कहा गया, जिसपर पंपकर्मी ने तेल नहीं डाला और पहले के 20 रुपये देने को कहा। जिसके बाद उक्त लोग दबंगई पर उतर आये और उनके एक साथी ने पिस्टल निकाल ली। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच बचाव करा दिया। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर आवास विकास चौकी इंचार्ज नीमा बोहरा मौके पर पहुंच गई और पूरी जानकारी ली। वहीं पूरे मामले में प्रेम चंद एण्ड सन्स पेट्रोल पंप के स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है और कार्यवाही की मांग की है। वहीं पूरे मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि पेट्रोल पंप कर्मी से मारपीट की सूचना प्राप्त हुई है और पिस्टल लहराने की बात भी सामने आ रही है। अभद्रता करने वाले लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। तहरीर आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा