रुड़की
चमन लाल महाविद्यालय के गृह विज्ञान और चित्रकला विभाग के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्लोगन एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।जिसमें छात्राओं ने देश भक्ति से संबंधित स्लोगन तथा रंगोली प्रतियोगिता में अपने विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया । स्लोगन एवं रंगोली प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम कुमार शर्मा तथा प्राचार्य सुशील उपाध्याय के द्वारा किया गया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं की सराहना की और उन्हें इसी प्रकार विभिन्न क्रियाकलापों में प्रतिभाग कर के आगे बढ़ने की सलाह दी। प्रतियोगिता की आयोजन कर्ता डॉक्टर नीतू गुप्ता तथा मिस मनीषा रही। गृहविज्ञान की प्रयोगशाला सहायक श्रीमती रीना गुप्ता ने भी अपना सहयोग प्रदान किया।स्लोगन प्रतियोगिता की निर्णायक डॉक्टर विधि त्यागी और डॉक्टर अनिता शर्मा रही और रंगोली प्रतियोगिता की निर्णायक मंडल मे डॉक्टर किरण शर्मा तथा डॉक्टर श्वेता शामिल रही। प्रतियोगिता में सभी छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश